राची, झारखण्ड | नवम्बर | 14, 2022 :: आज दिनांक 14/11/2022 को रातू स्थित जे.के. इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस और झारखंड दिवस एक साथ मनाया गया। प्री-नर्सरी से यू.के.जी के विद्यार्थियों की माताओं के बीच भोज प्रतियोगिता एवं रैंप वॉक का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाली माताओं को चेयरमैन सर श्री जीतेन्द्र सिंह एवं डायरेक्टर मैम श्रीमती चंद्रशिखा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने एवं शिक्षिकाओं ने गाने के साथ नृत्य भी किया सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण मौजूद थे, कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन सर एवं निर्देशिका महोदया ने नेहरु दिवस और झारखंड दिवस की महता को बताते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी।




