Breaking News Latest News झारखण्ड

केनरा बैंक ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, चुटिया को दिए कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और एलईडी टीवी

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  19, 2024 ::

केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, राँची ने बैंक के 119वें संस्थापक दिवस के शुभ अवसर पर सुजीत कुमार साहू, महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व एवं संजय कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, चुटिया के परिसर में सीएसआर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत केनरा बैंक ने उक्त स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा और उनको प्रेरित करने के लिए 4 कंप्यूटर, 01 प्रोजेक्टर के साथ 01 एलईडी टीवी और स्कूल हॉल के लिए कालीन प्रदान किया है। कार्यक्रम के दौरान उपास्थित बच्चों में चॉकलेट वितरण भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्रजीत कुमार, सचिव मदन कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष लखन महतो, अध्यक्ष गिरिधारी महतो तथा स्कूल के शिक्षकगण एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply