राची, झारखण्ड | ,जनवरी | 15, 2023 :: मकर संक्रांति के उपलक्ष मे माहेश्वरी सभा माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप वहां आने वाले सभी भक्त के लिए दो दिन मे 1200 लोग एवं एकल विद्यालय के बच्चों के बीच खिचड़ी तिलकुट का वितरण किया गया |
साथ ही रक्त दान शिबिर भी माहेश्वरी भवन में लगाया गया | जहा कई युवाओं सदस्यों ने पहली बार रक्त दान किया , जिन्हे राँची के सांसद श्री संजय सेठ ,पूर्व राज्य सभा सांसद श्री अजय मारू ने उनके उत्साह की सरहाना की | रक्त दान प्रभारी बिपिन भाला एवं दिनेश काबरा ने सब डोनर का आभार किया | आज के शिबिर मे कुल 81 यूनिट रक्त सेवा सदन मे संग्रह किया गया |
मकर संक्रांति के अवसर पर जितना दान किया जाये उतना पुण्य मिलता है | नरसेवा के बाद गौ सेवा करके सभी ने गौ माता के रूप मे 33 करोड़ देवी देवता का आशीर्वाद लिया | हरमू गौ शाला मे सदस्यों ने तुलादान करके पुण्य के भागी बने | इस कार्य को सम्पूर्ण करने के लिए सभा अध्यक्ष शिव शंकर साबू , सचिव नरेंद्र लाखोटिआ, किसान साबू , बसंत लाखोटिया दीपक मारू, गोवर्धन भाला , सौरव साबू , अंकुर डागा, रमन बोरा, महिला समिति से भारती चितलांगिया , विजय श्री साबू, संगीता चितलांगिया, विमला फलोर अनीता साबू , लक्ष्मी चितलांगिया , सरला चितलांगिया, शारदा लड्डा, सीमा मालपानी, ममता डागा , कविता मंत्री आदि सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी | यह जानकारी जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी |




