Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

राज्य में बिजली दर की बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, सीएम चंपाई सोरेन का पुतला दहन

राची, झारखण्ड | फरवरी | 29, 2024 ::

भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेत्तृत्व में राज्य में बढ़ी हुई बिजली दर के विरोध में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर पुतला जलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक राज ने कहा की राज्य सरकार जनता को सिर्फ लूटने ठगने और बहकने का काम कर रही है , इसने गरीब जनता के ऊपर बिजली की दरों में लगभग 8% की बढ़ोतरी कर अतिरिक्त भार डालने का काम किया यह सरकार जनता की कमाई को लूटने का काम कर रही है ।
ज़िला अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा राज्य की सरकार निकम्मी है, इसको राज्य की जनता से कोई लेना-देना नहीं है
फ्री यूनिट का जुमला देकर दरों को बढ़ाकर जनता की कमाई को लूटने का काम करती है।
इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता प्रतुल शहदेव,  झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, महानगर भाजपा के अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल सूर्य प्रभात, पवन पासवान, पूजा सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रणजीत नाथ शाहदेव, संजय महतो, साहिल कुमार, राहुल सहदेव, सुमन सौरव, अमन यादव, दीपक कुमार, उज्जवल मिश्रा, सूरजभान सिंह, पीयूष विजयवर्गीय, अमन वर्मा, हर्षवर्धन सिंह, चिंटू गुप्ता, निखिल कुमार, मोहित सहदेव मोहित दुबे, अनुज कुमार, राहुल गुप्ता निखिल अरोरा, पिंटू यादव सहित सैकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए।

 

Leave a Reply