Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा को मुख्यालय की जगह अब जमीन पर अधिक सक्रिय होना होगा : महेश पोद्दार, पूर्व सांसद (राज्यसभा), झारखण्ड

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  23, 2024 ::

झारखण्ड में जनता की ओर से मिले स्पष्ट जनादेश के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई। राज्यवासियों को शुभकामनायें। आशा है सरकार के पिछले अनुभवों का लाभ इस कार्यकाल में राज्य की जनता को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी को झारखंड राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए 5 वर्षों तक अपनी पद्धति के अनुसार जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ जन समस्याओं से रूबरू होना पड़ेगा और उनके समाधान का सहभागी समावेशी मार्ग तलाशना होगा। भाजपा का इतिहास चुनौतीपूर्ण संघर्ष का रहा है और यह मात्र एक विराम है। एक भारत, विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत की प्रतिबद्धता के साथ हम अपनी राजनीतिक पहचान जनादेश के अनुसार देने के लिए कृतसंकल्पित है।

इस चुनाव में आए जनादेश से यह स्पष्ट है कि सांगठनिक दृष्टिकोण से भाजपा ने अपने देशव्यापी कार्यक्रम और पिछले कार्यों को जनता से जोड़कर विश्वसनीयता पाकर मत प्रतिशत नहीं बढ़ा पाए। दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु है कि भाजपा को मुख्यालय की जगह अब जमीन पर अधिक सक्रिय होना होगा। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का सत्ता साधन और संगठन का डिसेंट्रलाइजेशन फार्मूला भाजपा ने यहां नहीं अपनाया । कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी को झारखंड के प्रसंग में अपनी वर्तमान कार्यपद्धति रचनात्मकता एवं संगठन व्यवस्था पर पुनर्विचार एवं चिंतन करना होगा।

 

 

Leave a Reply