राची, झारखण्ड | अक्टूबर 03, 2024 ::
श्री दुर्गा पूजा समिति, भुताहा तालाब रांची हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया एवं महामंत्री प्रिंस मेहता ने कहा की पूजा पंडाल का 9 अक्टूबर बुधवार को उद्घाटन किया जाएगा। सुबह सात बजे नवपत्रिका प्रवेश, सर्ववेदी पूजन करने के बाद प्रातः 10:00 बजे श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक, संरक्षक मंडली, अध्यक्ष, महामंत्री एवं दुर्गा पूजा के भी सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया की आज कलश स्थापना सुबह 8:40 के बाद गौरी पूजन, गौरी गणेश पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद दुर्गा पूजा नवरात्री का शुभ प्रारंभ किया गया।




