Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जेसीआई राँची यूथ की सोनल अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड

राची, झारखण्ड  | जुलाई  13, 2024 ::

पीलीभीत मे आयोजित जेसीआई संगठन के मण्डल तीन के अर्धवार्षिक सम्मेलन मे जेसीआई राँची यूथ को रीजन 4 मे सर्वश्रेष्ठ संस्था के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के साथ विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जेसीआई राँची यूथ की सोनल अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के लिए अवार्ड मिला। संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने भावुक होकर कहा कि मैं वास्तव में पीलीभीत में मिडकॉन पर सम्मानित होने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा कि मैं जेसीआई राँची यूथ की सदस्य हूँ और यह सम्मान मेरे जीवन मे मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने जेसीआई राँची यूथ के सदस्यों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply