राची, झारखण्ड | सितम्बर 23, 2024 ::
झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC) का आम चुनाव 23 सितंबर 2024 को फोकस क्लब एवं रिसॉर्ट, रिंग रोड, नियर दालादली चौक, रांची में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में झारखंड के 16 जिलों के फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
चुनाव कमेटी के प्रमुख विनोद सोनी के निर्देशानुसार, चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। निम्नलिखित पदाधिकारियों को वोटिंग और लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया:
– अध्यक्ष: बापी घोषाल
– उपाध्यक्ष: शिवराम गुप्ता
– सचिव: उपेन्द्र कुमार
– कोषाध्यक्ष: राजेश कुमार सिन्हा
– सहसचिव: रुपेश कुमार (यश)
इसके अलावा, 16 जिलों से एक-एक कुल 16 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया।




