राची, झारखण्ड | मई | 30, 2025 ::
लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में बजरंग दल के प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद पांडे ,बजरंग दल क्षेत्र संयोजक श्री जन्मेजय कुमार, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख श्री उपेंद्र कुशवाहा ,प्रांत मंत्री श्री मिथिलेश्वर मिश्र ,प्रांत संयोजक श्री रंगनाथ महतो ने भारत माता एवं श्री रामदरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल कर किया ।
वर्ग में झारखंड के सभी जिलों से प्रशिक्षणार्थी इस वर्ग में भाग ले रहे हैं जिन्हें राष्ट्र, धर्म और समाज के हित में कार्य करने के लिए शारीरिक और बौद्धिक रूप से निपुण बनाया जाएगा।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक श्री जन्मेजय कुमार ने कहा बजरंग दल इस राष्ट्र का बल है जिसकी स्थापना हिंदू धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए की गई है। सेवा, सुरक्षा और संस्कार बजरंग दल का मुख्य ध्येय है। श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वर्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह ,प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री जुगल किशोर प्रसाद, , बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक श्री जनार्दन पांडे , प्रचार प्रसार प्रमुख श्री प्रकाश रंजन, प्रचार प्रसार प्रांत टोली के श्री अमरनाथ ठाकुर, लोहरदगा जिलाध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल, जिला मंत्री श्री रंजीत साहू, द्वारिका प्रसाद ,श्री मनीष बाबू, श्री मुकेश सिंह , कार्यकर्ता उपस्थित थे।




