राची, झारखण्ड | अक्टूबर 21, 2024 ::
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने यूनिसेफ के साथ मिलकर युवा जुड़ाव, बाल अधिकार और जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।
यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनिनिका मित्रा ने बच्चों के अधिकार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। यूनिसेफ झारखंड की संचार विशेषज्ञ सुश्री आस्था अलंग ने युवा सहभागिता और बाल अधिकार पर जानकारी दी।
डीन (छात्र कल्याण) डॉ. एस. चौधरी ने यूनिसेफ की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ऋषि कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख ने बताया कि यूनिसेफ झारखंड और विश्वविद्यालय बहुत जल्द ही एक सहयोग पर काम करने जा रहे हैं।




