Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

31 दिसंबर 2022 तक लगभग एक करोड़ की हुई बिक्री :: राखाल चंद्र बेसरा

31 दिसंबर 2022 तक

राची, झारखण्ड  | जनवरी  | 02, 2023 :: झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ श्री राखाल चंद्र बेसरा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2022 तक लगभग एक करोड़ की खरीदारी हो चुकी है। लोग महोत्सव में खादी और सरस के उत्पादों को पसंद कर रहे है,वही
मौके पर श्री राखाल चंद्र बेसरा ने मीडिया से यह अपील भी की है कि मीडिया बुनकरों ,हस्तशिल्पकार औऱ कारीगरों की मेहनत को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचाने में अपना योगदान दे ,ताकी उन्हें अर्थिक रूप से सबल और सक्षम बनाया जा सके वही उन्होंने कहा ये ज़रूरी है की हम सब स्वदेशी को अपनाएं

* साल के पहले दिन 50 हज़ार लोगों ने मेले का उठाया लुत्फ

1 जनवरी 2023 महोत्सव के लिए ऐतिहासिक रहा जंहा साल के पहले दिन 50 हज़ार लोगों ने मेले का उठाया लुत्फ ,पूरा परिसर दिन भर जश्न में डूबा रहा एक तरफ जमकर खरीदारी हुई तो वही दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमते दिखे लोग।

* महोत्सव आठ जनवरी तक चलेगा
28 दिसंबर 2022 से शुरू हुआ ये महोत्सव 8 जनवरी 2023 तक चलेगा,जंहा अलग अलग राज्यों से आयें खादी और सरस के उत्पाद मिलेंगे वही एक दूसरे की संकृति से रू ब रू होने का मौका मिल रहा है।

Leave a Reply