राची, झारखण्ड | फरवरी | 19, 2025 ::
मारवाड़ी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की और से आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार स्वयंसेवकों ने मधुकम तालाब अंतर्गत रक्तदान जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल गेरा रहे। उन्होंने बताया कि की कैसे रक्तदान से रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है
और शरीर की रक्त बनाने की क्षमता बढ़ती है और वह रक्त दान के योग्य है जो वर्ष 18, वजन 45 एवं नशीले पदार्थों से रहित हो एवं वह नियमित अंतराल में रक्त दान कर सकता है एवं सभी को प्रोत्साहित किया कि रक्तदान कर समाज में जरूरतमंदों की मदद करे।
इसके लिया उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन मधुकम तालाब में सदर अस्पताल के अंतर्गत २०.२.२०२५ समय सुबह ११ से २ से किया जाएगा। जिसमें इच्छुक विद्यार्थी आकर कार्यक्रम में आकर thalassemia से पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंदों की सेवा में सहयोग दें । मुख्य अतिथि ने इन दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के संदर्भ में सभी को उत्साहित किया।। स्वयंसेवकों ने बस्ती में वृक्ष संरक्षण के बारे में बताते हुए एक रैली भी निकली व नुक्कड़ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अनुभव चक्रवर्ती द्वारा किया गया।। एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्योति किंडो द्वारा किया गया।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक अनुराग कृष्ण, कनक साक्षी, माधव, आयुषी पाठक, नैना कुमारी, रौनक, उदय, कनिष्क, खुशी,अमित, अजहर, आदर्श , निशिता।




