Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

रांची, झारखण्ड | जनवरी | 11, 2019 :: आज दिनांक 11 जनवरी 2019 को श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय एवं श्री डोरंडा कन्या पाठशाला में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस अवसर पर छात्राओं के लिए विविन्न प्रतियोगिता जैसे रस्सी कूद, बोरा दौड़, रिले दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा कस्सी , बलून , स्पून, बॉल दौड़ का आयोजन किया गया |

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती काजल मुख़र्जी ने कहा की खेल बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है , बच्चे खेल से अनुशासन सीखते हैं साथ ही साथ बच्चों की मानसिक एवं शारीरिक क्षमता में भी विकास होता है | बच्चों को रोजाना पढाई के साथ साथ एक घंटे अवश्य खेलना चाहिये | उन्होंने कहा खेलेगा इंडिया तभी खिलेगा इंडिया |

 

इस अवसर पर कन्या पाठशाला की प्राचार्य श्रीमती शीला कुमारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के ट्रस्टी श्री जीतन राम, श्री गौरी ठाकुर एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थें |

सोमवार को विद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा | और कल दिनांक 12 जनवरी 2019 (शनिवार) को विज्ञानं प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा |

Leave a Reply