मराची, झारखण्ड | अक्टूबर 03, 2024 ::
अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार सह पद स्थापना समारोह का आयोजन मोराबादी स्थित राज्य अतिथिशाला में किया गया कार्यक्रम में पूरे राज्य से सत्र 2024 से 2025 के लिए मनोनीत मानवाधिकार पदाधिकारियों की घोषणा की गई। साथ ही नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पहचान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नई दिल्ली से आए अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम यू दुआ विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव सुनील किस्पोट्टा थे जिनके हाथों से पदाधिकारियों को पहचान पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि एम यू दुआ ने कहा कि राज्य में मानवाधिकार हनन चरम सीमा पर है। लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि वह सरकार से अपने अधिकारों को मांग सके और ना मिले तो लड़ कर ले सके।
सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों एवं प्रखंड स्तर पर इसकी कमेटी बनाई गई है ताकि किसी के साथ या किसी भी प्रकार का मानवाधिकार के हनन को रोका जा सके।
प्रदेश कमेटी में संरक्षक अजयनाथ सहदेव प्रदेश प्रमुख अनिल किस्पोट्टा सचिव मोहिनी रितिका टोप्पो, समीर कुमार हेनरी संयुक्त सचिव कुमार अभिषेक आयोजन सचिव देवराज कच्छप, सोमा उरांव कार्यालय सचिव देवेंद्र नाथ रोय राजेश मुंडा, नीतीश कुमार रिपोर्टिंगऑफिसर मिहिर होरो पब्लिसिटी ऑफिसर उत्तम कुमार को शामिल किया गया।
कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है जिनमें सुरेश महतो, कैलाश कुमार महतो, जिदन इग्नासिस लकड़ा, अजय महतो, सुनीता कुमार शामिल हैं




