Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया का कोष सम्भालेगे रांची के अजय झा

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  21, 2024 ::

झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा को सत्र 2024-2028 के लिए मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्री झा इससे पूर्व मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रह चुके हैं। श्री झा झारखंड राज्य के पहले व्यक्ति हैं जिनको ये दोनों पद पर विराजमान हुए हैं। वर्तमान में श्री झा तैंतीस वर्षों से बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची (अल्पसंख्यक विधालय) में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। श्री झा झारखंड राज्य के सभी कोटि के विद्यालय में वरीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में तैंतीस वर्षों से नियमित शिक्षण कार्य के अलावा मलखंब, कबड्डी, खो-खो, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, स्कावश, आत्या-पात्या, एथलेटिक्स एवं अन्य खेलों में हजारो खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेलों इंडिया, नेशनल गेम्स में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करवायें हैं।
श्री झा को कोषाध्यक्ष बनने पर झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह “जग्गू ” , बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल, आशुतोष द्विवेदी, जिला खेल पदाधिकारी, राँची शिवेंद्र कुमार, आशीष बनर्जी, विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, कौशल कुमार, श्रीकांत कुमार, सहजाद कुरैशी ने बधाई एवं शुभकामनाए दी है।
दिनांक 17 नवम्बर को विलासपुर, छत्तीसगढ में मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति चुनाव के उपरांत चार वर्षों (2024-2028) के लिए मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जो इस प्रकार है:-
अध्यक्ष – सोनू गहलौत (उज्जैन, मध्यप्रदेश) , उपाध्यक्ष – विनय तेंदुलकर, पूर्व राज्यसभा सांसद (गोवा) , संगीता चौकसी (गुजरात), प्रशांत मिश्रा (उत्तरप्रदेश),जय चंद्रन (केरल) ,प्रवीण मिश्रा (बिहार), महासचिव – डाॅo राज कुमार शर्मा (छत्तीसगढ) , कोषाध्यक्ष – अजय झा (झारखंड) , संयुक्त सचिव – शशि बाला (दिल्ली) , राजेन्द्र कुमार (हिमाचल प्रदेश) , रमेश ओली (उत्तराखंड) , राजेन्द्र शर्मा(चंडीगढ़),
संजय कुमार (दिल्ली) बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पांच एथलेटिक द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त योगेश मालवीय, गणेश देवरूखकर ,हिमानी परब, सागर ओवलेकर, सरिता पोयाम सम्मिलित किए गए हैं।

Leave a Reply