राची, झारखण्ड | मई | 01, 2025 ::
बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा कों खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के अंतर्गत मलखंब खेल के प्रतियोगिता को सफल संचालन हेतु झारखण्ड से एकमात्र तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है । श्री झा झारखंड के सभी कोटि के विद्यालय में वरीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक हैं, जो नियमित रूप से 33 वर्षों से विद्यालय में शिक्षण कार्य के अलावा विभिन्न खेलों में मलखंब, खो-खो,कबड्डी, आत्या-पात्या, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, स्कावश, एथलेटिक्स बैडमिंटन एवं अन्य खेल में हजारों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2025 गया (बिहार) में मलखंब प्रतियोगिता 5 मई से 8 मई 2025 तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बोधगया के प्रांगण में आयोजित की गई है। श्री झा को 3 मई को रिपोर्ट करना है। श्री झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी है जिन्हें मलखंब खेल में लगातार चौथीं बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इससे पूर्व खेलों इंडिया यूथ गेम्स (पंचकुला- हरियाणा, उजैन – मध्य प्रदेश , नेशनल गेम्स (अहमदाबाद-गुजरात, पणजी-गोवा) , विश्व चैंपियनशिप (भूटान) , खेलों इंडिया
यूनिवर्सिटी (गुवाहाटी -असम) ,प्रथम नेशनल बीच गेम्स (दीव दमन )के अतिरिक्त कई फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अहम भूमिका निभा चुके हैं ।श्री झा वर्तमान में मलखंब खेल के संस्थापक सह झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव एवं मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहें हैं।
खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब खेल में झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी बनने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, राँची विनय कुमार, कार्यालय के प्रधान लिपिक जीतेन्द्र सिन्हा, लिपिक राजेश कुमार, मलखंब संघ के राज्याध्यक्ष जगदीश सिंह ‘जग्गू’ ,अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्र कान्त लाल, आशुतोष द्विवेदी, सहजाद कुरैशी ,अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, बी.एस.पी. विधालय ,धुर्वा के सचिव सजल बनर्जी, प्रधानाध्यापिका मंजू रानी डे, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डाॅo मधुकान्त पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, चंचल भट्टाचार्य एवं जिला खेल पदाधिकारी, राँची शिवेंद्र कुमार के अतिरिक्त कई गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाए दिए।



