राची, झारखण्ड | जुलाई 30, 2024 ::
फोटोग्राफी कौशल सीखने वाले व्यक्ति या विद्यार्थी इस एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में मारवाड़ी कॉलेज के वेब साइट के माध्यम से DPFM कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
किसी अन्य कॉलेज के अन्य विषय के विद्यार्थी भी इस कोर्स में नामांकन करा सकते हैं।
ऑफिस में काम करने वाले या गृहणियां जिन्हें मोबाइल फोटोग्राफी और फिल्ममेकिंग का शौक हो , जो कायदे से लघु फिल्म बनाना चाहते हों वैसे सभी व्यक्ति इस कोर्स में एडमीशन ले सकते हैं। नामांकन के लिए न्यूनतम अर्हता किसी भी विषय से +2 केवल 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसमें सीटों की कुल संख्या 20 है और एक वर्ष का कोर्स फीस मात्र ₹ तीस हजार है जो दो इंस्टॉलमेंट में देना पड़ता है। कक्षाएं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलाई जाती हैं।
इस कोर्स में, बेसिक फोटोग्राफी, एंगल, कंपोजिशन, लाइटिंग, कलर करेक्शन, वीडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, साउंड एडिटिंग- मिक्सिंग, टाइटलिंग आदि सीख सकते हैं। यहाँ फील्ड में भी काम करने का मौका मिलता है।
पहले आयें पहले पायें की तर्ज़ पर यहाँ नामांकन लिया जाता है।
यहाँ से पास आउट कई विद्यार्थी आपने अपने स्टूडियो और मीडिया हॉउस खोल कर प्रोडक्शन का कार्य मे लगे हैं और जीवन यापन कर रहे हैं।
घरेलु आयोजनों और उत्सवों पर स्वयं फ़िल्म तैयार करें इस कोर्स के माध्यम से फ़िल्म निर्माण सीख कर। फ़िल्में या तस्वीर जीवन की यादों को समेट कर रखने वाली दस्तावेज़ होती हैं।




