राची, झारखण्ड | सितम्बर 10, 2024 ::
15 सितंबर को एबीवीपी की छात्र गर्जना ,झारखंड सरकार के शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार एवं महिला सुरक्षा पर 5 वर्ष के कुशासन व निरंकुश्ता के काला दस्तावेज का करेंगी विमोचन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल सिंह ने कहा कि आगामी 15 सितंबर को मोराबादी स्थित दीक्षांत मंडप में परिषद छात्र गर्जना करने जा रही है ।
जिसमें प्रदेश भर के 2000 छात्र कार्यकर्ता सम्मिलित होकर प्रदेश सरकार की अराजकता, गलत नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा एवं राज्य में घुसपैठियों को शरण देने की गलत मानसिकता के खिलाफ छात्र गर्जना प्रदेश को एक संदेश देने के काम करेंगी।
झारखंड सरकार ने जिस प्रकार से सत्ता में आने से पूर्व स्नातकोत्तर युवाओं से 7000 की बेरोजगारी भत्ता , व स्नातक के विद्यार्थियों को 5000 भत्ता देनी की वादा करके सत्ता में आई थी । वह पूर्णता विफल रहा साथ ही साथ झारखंड सरकार सत्ता में आने से पूर्व पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था जबकि 5000 विद्यार्थी को भी धरातल पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। राज्य में महिलाओं की स्थिति भी हम सब जानते है कि किस प्रकार से राज्य में महिला यौन उत्पीड़न के मामले है जो काफी निंदनीय व शर्मनाक है।
राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालय में कुलपति व प्रति कुलपति एवं महाविद्यालय में स्थाई प्रधानाचार्य की स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई है जिससे साफ नजर आता है कि सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है।
प्रेस वार्ता के पश्चात प्रदेश सह मंत्री दिशा दित्या व अन्य कार्यकर्ताओं ने छात्र गर्जना कार्यक्रम का पोस्टर भी विमोचन किया ।




