Breaking News Latest News झारखण्ड

रूट पास की समस्या को लेकर ई रिक्शा चालक की विशाल बैठक 22 अगस्त को

राची, झारखण्ड  | अगस्त   20, 2024 ::

रांची जिला ई-रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारीओ की बैठक फिरायालाल स्थित कार्यालय मे हुई बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला मुख्य संरक्षक उत्तम यादव अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं रांची जिला के और भी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ई रिक्शा चालकों की दिन प्रतिदिन समस्या उत्पन्न हो रहे हैं जिसके चलते ई रिक्शा चालक मालिकों को बाल बच्चा परिवार का पालन पोषण एवं बैंक द्वारा लिए गए ई रिक्शा का लोन किश्ती नहीं चुकाने के कगार पर आ गए हैं और पूरे रांची शहर में यातायात एसपी का फरमान है कि रांची शहर में बिना रूट पास का एक भी ई-रिक्शा का परिचालन करने नहीं दिया जाएगा जबकि आज तक रूट पास निर्गत नहीं किया गया है और जिनको साल 2017 और 20 18 में रूट पास नगर निगम द्वारा निर्गत किया गया था और आज तक नहीं रूट पास नया निर्गत किया जा रहा है फिर भी यातायात प्रशासन पूरे रांची शहर के हर जगह पर अभियान चलाकर ई रिक्शा चालक मालिकों को आर्थिक और मानसिक बोझ देते हुए गरीब लोगों का बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है इन्हीं सब समस्या से निदान हेतु दिनांक 22 अगस्त 2024 को समय 11:00 से 3:00 तक मोराबादी मैदान में रांची में परिचालन करने वाले सभी ऑटो चालक मालिक एवं ई रिक्शा चालक मालिकों का विशाल बैठक का आयोजन किया गया है ताकि 22 अगस्त 2024 को मोराबादी मैदान में ही उग्र आंदोलन का घोषणा किया जाएगा

Leave a Reply