राँची, झारखंड | सितम्बर | 22, 2017 :: त्रिपुरा के पत्रकार शांतनू भौमिक तथा देश के अन्य भागों में मारे गये तमाम पत्रकारों की हत्या के विरोध में एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग पर आज झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधियों मे झारखंड यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता, महासचिव शिव कुमार अग्रवाल तथा कार्यकारी अध्यक्ष राजीव नयनम थे।