रांची, झारखण्ड | नवंबर | 03, 2018 :: आज दिनाँक 03 11 2018 दिन शनिवार को सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से राँची विस्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट योगा विभाग के विद्यार्थियों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने आशा के दीप जलाकर अपनी सांस्कृति को बचाने का संकल्प लिया। जिसका उद्देश्य मिट्टी के दियो के साथ दिपावली मनाने का संदेश देना है. इसका सामाजिक, आर्थिक फायदा तो है ही, दीये बनाने वाले कुम्हार समाज भी खुश रहता था। लेकिन, यह परंपरा धीरे-धीरे औपचारिकता के दायरे में सिमटती जा रही है। वजह है चाइनीज लाइट। चाइनीज लाइट ने दीये की अस्मिता को खतरे में डाल दिया है। बावजूद इसके चाइनीज लाइट अपनी जगह है और मिट्टी के दीये अपनी जगह। तो, आइए इस दिवाली मिट्टी के दीये जलाएं। भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाएं। दीये जलाने से कुम्हारों के घर भी दिवाली मनेगी। दीप जलेंगे और उनके घर भी खुशहाली आएगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी, टीपू पाण्डे, विकास कुमार,सोनू सिन्हा, अमित कुमार, सुशांत कुमार, देवेंद्र कुमार, भारती दास, शंकर कुमार , रूबी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार , सिमा सिंह, आदि उपस्थित थे। ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।
Related Articles
विकास विद्यालय, राँची मे आयोजित हुआ करियर मार्गदर्शन मेला
राची, झारखण्ड | अगस्त 29, 2024 :: विकास विद्यालय, राँची ने एजुकेटर्स इंडिया के सहयोग से करियर मार्गदर्शन मेला 2024 का आयोजन किया जिसमें देशभर के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थान एक साथ आए। इस कार्यक्रम ने छात्रों को कई शैक्षिक अवसरों का पता लगाने और प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के […]
पुरानी विधानसभा मैदान में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 5 अक्टूबर को
राची, झारखण्ड | अक्टूबर 04, 2024 :: उद्घाटन के साथ ही माँ के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए जाएंगे * श्री राम लला मंदिर अयोध्या के प्रारूप का हो रहा भब्य निर्माण- विराजेगी माँ भवानी * 5 अकटुबर से 12 अकटुबर तक श्रद्धालुओं के लिए पट दर्शन हेतु खुले रहेंगे उद्घाटन […]
चैती दुर्गा मंदिर मे भक्तों ने लिया खिचड़ी भोग का आनंद
राची, झारखण्ड | नवम्बर | 16, 2024 :: भुताहा तालाब के श्री चैती दुर्गा मंदिर में पिछले 5 वर्षो से कोरोना काल से और प्रत्येक शनिवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।आज दिनांक 16/11/2024 दिन शनिवार को श्री चैती दुर्गा मंदिर,भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी भोग वितरण […]



