राँची, झारखण्ड । जून | 26, 2018 :: आज दिनांक 26 जून 2018 को ‘अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस ‘ राष्ट्रीय कैडेट कोर के 3 झारखण्ड बटालियन एवं नारकोटिक्स विभाग के सौजन्य से मनाया गया | जिसमें 75 एन.सी.सी. कैडेटों की प्रतिभागी थी | कैडेटों ने 3 झारखण्ड बटालियन एन.सी.सी. , राँची के परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली जो की मोरहाबादी होते हुए कचहरी चौक तक गयी | रैली के माध्यम से कैडेटों ने लोगो को नशा से होंने वाले नुकसानों को बताया एवं कैडेटों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी. , राँची के कमान अधिकारी कर्नल अभिजात कश्यप के नेतृत्व में हुई | जिसमें सूबेदार मेजर लखबीर सिंह , सूबेदार राधे भगत , सूबेदार संतोष कुमार , हवलदार लोक बहादुर राणा आदि सैन्य कर्मचारी उपस्थित थे |
Related Articles
सरकार राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें : सरयू राय
राची, झारखण्ड | फरवरी | 28, 2023 :: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज विधानसभा में शून्य काल के दौरान राज्य भर में चिकित्सकों पर हो रहे हमले का मामला उठाया और माँग किया कि सरकार राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें और 50 बेड से कम तथा एकल क्लिनिक को क्लिनिकल […]
गुमला की आशा किरण बारला 800 मीटर के फाइनल में कल भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 14, 2022 :: 2 से 7 अगस्त तक काली, कोलांबिया में आयोजित विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स में आशा ने 800 मी में 2:06.86से० के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था ———————————— एशियन एथलेटिक्स संघ द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक कुवैत में आयोजित 4थी एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप […]
जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव को ले कर निकाली बाइक रैली
राची, झारखण्ड | नवम्बर | 22, 2022 :: जेसीआई रांची ने अपने एक्सपो की तैयारी के बीच एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली मोराबादी मैदान से निकल कर रांची के सभी प्रमुख स्थान होते हुए वापस मोराबादी को लौटी। ज्ञात है की एक्सपो शहर में पिछले 24 वर्षो से लगता आ रहा […]