Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

चैंबर चुनाव : टीम मुकेश अग्रवाल ने लॉन्च किया चुनावी पोस्टर

 

“संघर्ष से समाधान, समाधान से विकास” के संकल्प के साथ गिनाईं प्राथमिकताएं

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने शनिवार को अपना चुनावी पोस्टर लॉन्च करते हुए रणनीति और प्राथमिकताएं सामने रखीं। टीम ने व्यापारियों के हितों को केंद्र में रखते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त कारोबारी माहौल, उद्योग एवं इंडस्ट्रियल एरिया के विकास और व्यापार विस्तार पर विशेष जोर देने का संकल्प लिया।

टीम की प्रमुख प्राथमिकताओं में छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का डिजिटल सशक्तीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, विभागीय समस्याओं का समाधान, युवा एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन तथा सरकार और प्रशासन के साथ प्रभावी संवाद शामिल है। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को सशक्त, सक्रिय, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के साथ व्यापारियों की रोजी-रोटी और दुकानों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

टीम का मुख्य नारा “संघर्ष से समाधान, समाधान से विकास” रखा गया है। इस अवसर पर अर्जुन जलान समेत कई पूर्व अध्यक्षों ने टीम को समर्थन दिया। बैठक में आदित्य मल्होत्रा, किशोर मंत्री, कुणाल आजमानी, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, अमित अग्रवाल, सुमित जैन, मनीष जैन सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply