Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

मेदांता हॉस्पिटल में यूरोलॉजी के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल रांची ने यूरोलॉजी सेवाओं को और उन्नत करते हुए 60 वॉट थुलियम फाइबर लेजर (TFL) को शामिल किया है। यह आधुनिक तकनीक बढ़े हुए प्रोस्टेट (BPH) तथा किडनी और यूरिनरी ट्रैक्ट स्टोन के न्यूनतम इनवेसिव उपचार में उपयोगी है। इसके माध्यम से RIRS, URS और Mini PCNL जैसी प्रक्रियाएं की जा सकती हैं। लेजर की सटीक ऊर्जा और बेहतर नियंत्रण से स्टोन को तोड़ने तथा प्रोस्टेट के अतिरिक्त ऊतक को हटाने में मदद मिलती है। इससे कम रक्तस्राव, कम असुविधा और अपेक्षाकृत तेज रिकवरी जैसे लाभ मिल सकते हैं। डॉ. अशोक गुप्ता के अनुसार, यह तकनीक झारखंड के मरीजों को आधुनिक यूरोलॉजी उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply