राची, झारखण्ड | जून | 18, 2025 ::
✦ सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस (गर्ल्स), साकची जमशेदपुर के कक्षा आठवीं की छात्रा है उपासना
✦ उपासना को मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं
======================
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में दिनांक 15 जून, 2025 से दिनांक 18 जून, 2025 तक आयोजित 6-8 कक्षा वर्ग राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड प्रतियोगिता में झारखंड को रजत पदक मिला है। सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस (गर्ल्स), साकची जमशेदपुर की उपासना कुमारी ने राज्य को गौरवान्वित किया है। उपासना बालिका वर्ग प्रतियोगिता में दूसरे पायदान पर रही। पूरे देश से इस कक्षा वर्ग में कुल 132 लड़कियों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय योग ओलिंपियाड में भाग लेने से पूर्व उपासना ने ‘योगमय झारखंड’ अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय योग ओलिंपियाड में सफलता पायी थी, जिसके बाद उपासना को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया था। उपासना की सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विभागीय मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, योग प्रशिक्षक सह टीम लीडर श्रीमती कलावती कुमारी समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने उपासना को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।




