राची, झारखण्ड | मई | 30, 2025 ::
अपर हटिया महात्मा गांधी स्कूल से लेकर पीठिया टोली तक आर.सी.सी 500 फीट नाली का निर्माण हटिया मंडल के अध्यक्ष राम मनोज साहू ने किया.
गौरतलब है कि छात्र नेता समाजसेवी दुर्गेश यादव ने कहा की हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल के अनुशंसा पर नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है, साथ ही कहा की जिस प्रकार से क्षेत्र वासियों के विकास के लिए लगातार शिलान्यास एवं रोड नाली का निर्माण हो रहा है वह अनुकरणीय है.
मौके पर दुर्गेश यादव, पारस सोनी, महावीर महतो, नागेंद्र मिश्र, दीपक गुप्ता , विल्सन तिर्की ,गणेश साहू, सहायक तिर्की, कृष्णा नाथ, जादूगर एस कुमार, रामदेव सिंह, मनोज गुप्ता, अंजनी गुप्ता, रंजीत साहू ,आनंद लहरी , रामकुमार साहू समेत हटिया मंडल के सभी सदस्य गण एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे.




