Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

बिरसा मुंडा फन पार्क में सांस्कतिक कार्यकम 

राची, झारखण्ड  | मई |  26, 2025 ::

बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशन एवं डांस वांस नृत्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित “सांस्कृतिक संध्या” कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा दिखाई। साथ ही साथ छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का अपने नृत्य के माध्यम से शानदार परिचय दिया। जिसने दर्शकों का दिल छू लिया।यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक मंच था, जहां उन्होंने अपनी डांस स्किल्स को प्रदर्शित किया और अपने गुरु के दिशा निर्देशन में कला का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

 

बिरसा मुंडा फन पार्क के वातावरण मे छात्रों का आत्म विश्वास और समर्पण साफ दिखाई दे रहा था। विभिन्न डांस फ।र्म्स के माध्यम से छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जिनमें क्लासिकल से लेकर मार्डन और बॉलीवुड डांस शामिल थे। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया और तालियो की गड़ गड़ाहाट से पूरा पार्क गूंज उठा।

 

नृत्य कर्मी अतुल्य, सक्षम, तत्सम, साक्षी प्रिया, प्रणीत, सोमेश मांझी, श्रीयांश, सौम्या, नियाशा, मनीषा मुंडा सहित इरसाद मिर्जा, महबूब आलम समेत कई कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से लोगों का दिल जीता। बच्चों ने इधर चला मैं उधर चला, धागे तोड़ लाऊ तेरे संग़ यारा, चोरी चोरी, मुकाबला, हरे राम हरे राम, मलंग सजना, मनी मनी, आ पचे पचे सहित कई गीतों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशन के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डांस वांस के निर्देशक शिवम मनोहरण ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिरसा मुंडा फन पार्क के कुंदन सोनी, अभिषेक कुमार,निरंजन राम, दीपक कुमार ,सूरज कुमार, मुन्ना दास, इस्तियाक शेख , राधे भट्ट का अहम योगदान रहा।

 

 

 

कार्यक्रम के समापन के बाद दर्शकों ने छात्रों और उनके कोरियोग्राफरो की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को आत्मविश्वास मिलता है और वे अपनी कला को एक नए स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित होते हैं।

 

 

 

Leave a Reply