राची, झारखण्ड | मई | 16, 2025 ::
जिनमें प्रशासनिक विधि व्यवस्था, अंचल के कार्यों में अनियमितता, रांची नगर निगम अंतर्गत फागिंग, स्ट्रीट लाइट रोड, नाली, साफ सफाई एवं साथ ही विभिन्न चौक चौराहों पर ठोकर का निर्माण करना आदि शामिल है.
हटिया के समाज सेवी दुर्गेश यादव ने बताया कि आज क्षेत्र में अंधेरा होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा चौक चौराहा के साथ-साथ दारू दुकान के आसपास भीड़ लग जाती है वहां से गुजरने वाले आम जनमानस को असुरक्षा का भावना बना रहता है, प्रशासन की गाड़ियां गुजरने के बावजूद सभी बेखौफ होकर दारू दुकान के आसपास आराम से लोग बैठकर शराब पीते हैं, इस पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है.
बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के पश्चात भी हटिया में कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट जलती नहीं है, साथ ही कई जगहों पर बिजली की तार काफी नीचे लटके हुए नजर आते हैं, भविष्य में कभी भी दुर्घटना घट सकती है ,जो चिंता का विषय है.
बरसात आने से पूर्व नालियों की साफ सफाई एवं फागिंग की समुचित व्यवस्था रांची नगर निगम करें , ताकि भविष्य में किसी गंभीर जल जमाव एवं बीमारी से शहरवासी क्षेत्रवासी सुरक्षित रह सके.
सोलंकी चौक से लेकर हटिया तक रोड बनने के पश्चात चौक चौराहों पर ठोकरो का निर्माण अति आवश्यक है, परिवहन विभाग के द्वारा स्पीड निर्धारण नहीं करने के कारण गाड़ियां अनियंत्रित होकर चलती है ,जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है, सिंह मोड से आगे हेसाग चौक पर यातायात पुलिस की व्यवस्था अति महत्वपूर्ण है..
अंचल के कार्यों से आज जनता में काफी रोष है काफी लंबे समय से हेसाग मौजा के लगान रसीद न कटने से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही अंचलकर्मियों के द्वारा बेतरतीब पैसों की उगाही एक मूल समस्या बनती जा रही है, आज हर काम के लिए पैसों का डिमांड किया जाता है, पैसा नहीं देने पर या तो आपका काम नहीं होगा , अन्यथा कुछ ना कुछ कारण बात कर आपके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जाएगा.
सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी विषयों के ऊपर संबंधित विभाग से बातचीत कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया.
मौके पर हटिया मंडल के अध्यक्ष राम मनोज साहू उपस्थित रहे..




