Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज राँची में युवाओं पर व्याख्यान आयोजित

राची, झारखण्ड  | मई |  05, 2025 ::

संत जेवियर्स कॉलेज राँची में आतंरिक शिकायत समिति (आईसीसी) व आईक्यूएसी के सहयोग से कॉलेज के फादर प्रूस्ट हॉल में समाज में युवाओं को मूल्यवान व महत्वपूर्ण स्तम्भ के तौर पर देखना विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया|

मौके पर आईपीएस डॉ. सरोजनी लकड़ा आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुईं| व्याख्यान में उपस्थित लोगों को अपने संघर्षपूर्ण यात्रा को समझाते हुए संबोधित किया कि युवाओं को अनुशासित रहने, लक्ष्य केन्द्रित, आत्मविश्वासी व कर्मठ रहकर किसी भी कार्य को करने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने बताया कि संघर्षपूर्ण जीवन से ही व्यक्तित्व का विकास होता है| कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता का स्वागत करते हुए बताया कि बिना संघर्ष किये व्यक्ति का सफल होना ना के बराबर होता है| उपस्थित वक्ता इसका जीवंत उदहारण हैं|

कार्यक्रम में कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. अजय अरुण मिंज, एसजे, आईसीसी संयोजक डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. सुनील कुमार भाटिया, आलोक रंजन सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|

 

 

Leave a Reply