राची, झारखण्ड | मई | 03, 2025 ::
सूचना और प्रसाद मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित WAVES कार्यक्रम के अंतर्गत “सामुदायिक रेडियो का राष्ट्रीय सम्मेलन” जिओ वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में हुआ। इसमें डॉ आनन्द कुमार ठाकुर ने सामुदायिक रेडियो विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित थे। सम्मेलन का उद्घाटन राज्यमंत्री, भारत सरकार श्री मुरुगन ने किया।
सामुदायिक रेडियो के सतत आर्थिक स्थिति विषय पर डॉ आनन्द के साथ डॉ आर श्रीधर, श्रीमती अर्चना कपूर और डॉ कंचन मलिक शामिल थे। जबकि अमित द्विवेदी, परियोजना निदेशक, सामुदायिक रेडियो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने इसे मॉडरेट किया। डॉ आनन्द का सम्मान शॉल और मोमेंटो द्वारा श्री राकेश कुमार शर्मा, निदेशक, सामुदायिक रेडियो विंग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार और डॉ रचना शर्मा, IIMC ने किया।
डॉ आनन्द ने मुख्य रूप से कहा कि सामुदायिक रेडियो को डिजिटल दुनिया के साथ चलना चाहिए। स्थानीय विषयों पर रोचक कंटेंट बनाने से पहचान बनती है। समाज के लोगों के बीच जाकर उनकी बातों को रेडियो पर जगह देना चाहिए। क्राउड फंडिंग, सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार, कंपनियों के सीएसआर फंड तथा कंसल्टेंसी द्वारा आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।




