राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2025 ::
रांची, प्रदूषण मुक्त ग्रीन रांची मैराथन रविवार को स्थानीय मोराबादी ग्राउंड से सिंधु कान्हु पार्क, जवाहर नगर, हात्मा , कावेरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट होटल हॉलिडे होम होते हुए वापस मोराबादी ग्राउंड में समाप्त हुई मैराथन में युवाओं में काफी जोश देखा गया इस मैराथन में हर उम्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई क्या बच्चे क्या बूढ़े आयोजन आत्म प्रकाश योग केंद्र की ओर से किया गया। मैराथन में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। आत्म प्रकाश योग केंद्र के योग गुरु ग्रीन रांची मैराथन के संयोजक सी ए शशि भूषण कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदूषण मुक्त पर आधारित है। हम सभी लोग मिलकर समाज में प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। एशियाई चैंपियन डॉक्टर सुनीता गोदारा ने वायु, जल, मृदा, और अन्य प्राकृतिक संसाधनों में अनचाहे तत्व घुलकर उन्हें इस प्रकार के रूप में गंदा कर देते हैं, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगते हैं, तो उसे प्रदूषण कहा जाता है। प्रदूषण से प्राकृतिक संतुलन पर हानि पहुँचती है और मानव जीवन के लिए एक खतरा पैदा होता है जिसे हम सभी को आगे आ कर भारत देश को प्रदूषण मुक्त करेंगे,। इस मैराथन में हरीश, धर्मेंद्र एवं मुकेश, उजला, ज्योति एवं अर्पिता सैनी को प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान लाए। सभी प्रतिभागियों में ग्यारह लाख का पुरस्कार वितरण किया गया।
मैराथन में कई बच्चे महिला और दिव्यांग धावकों की उपस्थिति आकर्षक का केन्द्र बना साथ ही दिव्यांजनो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मैराथन के फिटनेस पार्टनर क्रिस्टा होटल स्पटन जिम स्पॉन्सर होटल शिकारिया होम्स बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मार्ग दर्शन सुलेशन, होटल टी पी एस ग्रांड आदि इस मैराथन में मुख्य रुप से प्रवीन कुमार सिंह , पूर्व मंत्री डॉक्टर रंजू गीता वार्ड पार्षद श्रवण कुमार रंगबाज टीम के संस्थापक अमर सिंहा बिहारी रनर फाउंडेशन के संस्थापक चितरंजन ओझा मुख्य रूप से नजर आए वही स्वास्थ क्रिस्टा हॉस्पिटल के द्वारा कई जगहों पर अपना कैंप लगा कर धावकों के स्वास्थ चेकअप किया।
धावकों में बिहारी रनर फाउंडेशन के संस्थापक चितरंजन ओझा, शशिकांत इंद्राणी कुमारी, नैन तारा ओझा वही रन अड्डा से रवि रंजन कुमार अरुण सिंह राजीव सिंह , सिंकू कुमारी , आयुष रंजन,आहान रंजन आदि ने भाग लिया ।
अंत में आत्म प्रकाश योग केन्द्र के द्वारा सभी मुख्य अतिथि को जैसे सुनीता गोदारा, प्रवीण कुमार सिंह रणबाज टीम के अमर सिन्हा, बिहारी रनर के चितरंजन ओझा एवं रन अड्डा के रविरंजन क्रिस्टा हॉस्पिटल के टीम को भी शॉल बुके फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया।




