Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

जेईई मेंस में वीर और आदित्य ने रचा इतिहास, लोहरदगा का बढ़ाया मान, बधाई देने वालों का लगा तांता

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  21, 2025 ::

लोहरदगा : जिले के दो होनहार छात्रों ने जेईई मेंस की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। वीर पोद्दार ने 99.53 पर्सेंटाइल और आदित्य गोयल ने 98.86 पर्सेंटाइल हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। छोटे शहरों में बड़े सपने जब मेहनत और लगन से मिलते हैं, तो नतीजे भी बड़े होते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है लोहरदगा जिले के दो होनहार छात्र वीर पोद्दार और आदित्य गोयल ने। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई मेंस 2025 में इन दोनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित करने का काम किया है। वीर पोद्दार और आदित्य गोयल की यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक प्रेरणा की मिसाल है। इनके अनुभव यह दर्शाते हैं कि समर्पण, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। आने वाले दिनों में ये दोनों छात्र न सिर्फ अपने करियर को ऊंचाई देंगे, बल्कि समाज के अन्य बच्चों को भी सफल बनने की राह दिखाएंगे। वीर और आदित्य की इस कामयाबी से उनके घर-परिवार के साथ-साथ पूरे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ समाज और परिवार के लोगों ने भी दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वीर और आदित्य की इस सफलता पर बधाई देने वालों में मारवाड़ी समाज से शिव प्रसाद पोद्दार, प्रमोद पोद्दार,चांदमल पोद्दार, संदीप पोद्दार शामिल हैं।

Leave a Reply