फरीदाबाद.: अणुव्रत विश्व भारती द्वारा निर्देशित अणुव्रत संगठन यात्रा अणुव्रत समिति फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापसिंह दूगड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसका उदेश्य, सारसंभाल, संगठनात्मक सुदृढता एवं गतिशीलता है। कार्यक्रम में, अणुविभा की उपाध्यक्ष डॉ कुसुम लुनिया, अणुव्रत समिति फरीदाबाद के अध्यक्ष लाजपतराय जैन, मंत्री कमल दूगड़, पूर्व अध्यक्ष आई सी जैन गोलछा, समिति के कोषाध्यक्ष सुरेंदर भंसाली, सहमंत्री मुकेश जैन, महिलामण्डल से श्रीमती त्रिशला, ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती मंजू लुनिया ,अभातेयुप के सलाहकार व सभा के सहमंत्री राजेश जैन, मेघराज बैद, मोहनलाल बैद, तेजरतन जैन, भरत जैन आदि की महानुभावों की गरिमामय उपस्थित रही।परीषद को अणुविभा द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी प्रदान करते हुए जीवन विज्ञान , अणुव्रत क्रियेटीविटी कॉन्टेस्ट आदि प्रकल्पों को विशेष रूप से संपादित करने की प्रेरणा देते हुए प्रतापसिंह दुगड ने कहा कि अणुव्रत का लक्ष्य है आदर्श समाज की रचना* अतः फरीदाबाद में समिति को खूब बढचढ कर काम करना है। डॉ कुसुम लुनिया ने अणुव्रत पत्रिका व बच्चों का देश अणुव्रत प्रकाशनो की विशेष छुट के बारे में सबको अवगत करवाया तथा समिति सदस्य संख्या को 500 तक ले जाने का आह्वान किया।
अपील का तुरन्त असर दिखा। फरीदाबाद समिति के पूर्व अध्यक्ष आई सी जैन गोलछा ने अणुविभा के संरक्षक सदस्य बने तथा उन्होने अपने जन्मदिवस के अवसर पर “बच्चों का देश “बाल पत्रिका के 50 सदस्य बनाने की भी घोषणा की*।
सार्वजनिक स्थल मेट्रो मॉल के हल्दीराम में यह बैठक विशेष आकर्षण का केन्द्र थी।
इस संगठन यात्रा के दौरान समिति से संगठनात्मक जानकारियां ली गई तथा यथोचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस प्रकार बहुत ही निष्पतिमूलक यह आयोजन रहा।



