राची, झारखण्ड | अप्रैल | 13, 2025 ::
आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेंटरों पर नियुक्त योग प्रशिक्षको की बैठक ऑक्सीजन पार्क में आयोजित की गई। जिसमें रांची जिला के योग प्रशिक्षको ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता आनंद रंजन ने की। कार्यक्रम का संचालन शत्रुघन कुमार और मनोज कुमार मनीष ने किया। इस बैठक का उद्देश्य था कि सरकार द्वारा योग प्रशिक्षकों को अंशकालीन से पूर्णकालिक करना है तथा 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर सरकार का ध्यान योग के प्रति दिलाना क्योंकि योग प्रशिक्षक दूसरो को निरोग करके खुद रोगी हो रहे हैं। इसमें सभी योग प्रशिक्षकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी ।
इस बैठक में राहुल रंजन, विजय, संदीप, अजय, संध्या, चांदनी, बंटी, दीप्ति, कल्याणी, पूनम, पूजा तिवारी, पूजा सिंह, नूपुर, राजेंद्र, चितरंजन, मुकेश, कमलेश, शालिनी, गायत्री, अनीता, और प्रियदर्शनी आदि शामिल थे।



