राची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2025 ::
दसवीं सत्यानंद योग प्रतियोगिता 3 और 4 मई 2025 को रांची के बिशप स्कूल, बहुबाजार में सत्यानंद योगा एसोसिएशन एवं श्री अरबिंदो आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। इसमें राज्यभर के प्रतिभागी शामिल होंगे।
प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन सत्र होगा जो की दिन के एक बजे शुरू होगा। उद्घाटन सत्र के ठीक बाद सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
इस हेतु आज दिनांक 23 मार्च 2025 को श्री अरबिंदो आश्रम में एक बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के आदित्य सिंह ने बताया कि इस बार ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन नहीं होगा और जजमेंटऑनलाइन होगा।
इस बैठक में आदित्य सिंह, डॉ रूपम सिंह, विवेक शैल मिश्रा, निकी साहु, विक्की साहू एवं सुप्रिया शामिल थी




