राची, झारखण्ड | फरवरी | 24, 2025 ::
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा यशवंत स्मृति भवन में रांची विश्वविद्यालय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में होने वाले शैक्षणिक सर्वेक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से अभाविप बिहार झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला एवं प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिसर में कार्य करने वाला सक्रिय छात्र संगठन है, रांची में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को किस प्रकार उपलब्ध हो और परिसरों में एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल किस प्रकार से बनाया जा सके इसके लिए वर्तमान परिदृश्य में शैक्षणिक सर्वेक्षण अत्यंत आवश्यक है। सर्वेक्षण के पश्चात हम इस स्थिति में रहेंगे की परिसरों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु किन स्तरों पर सुधार की जा सकती है। इसके लिए अभाविप का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल एवं कुलपति से संवाद स्थापित कर झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में इस प्रकार की पहल करेगी जिससे उच्च शिक्षा का स्तर ठीक किया जा सके। कार्यशाला में शैक्षणिक सर्वेक्षण परिसरों में किस प्रकार से संचालित होंगे इस हेतु कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें परिषद कार्यकर्ताओं ने एक फॉर्मेट तैयार किया है उसे फॉर्मेट के माध्यम से विद्यार्थियों से उनके परिचय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और विद्यार्थियों के उत्तर व उनके सुझाव के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री निलेश कटारे जी उपस्थित रहे।



![I will pray to god to give me the strength to eradicate malnutrition and poverty from Jharkhand : raghubar das [ cm, Jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/02-Raghuvar-das-464x290.jpg)
