राची, झारखण्ड | फरवरी | 23, 2025 ::
राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय रांची द्वारा आयोजित स्पेशल कैंप के सातवें और अंतिम दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और फिर लक्ष्य गीत के साथ हुई । तत्पश्चात आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर आर आर शर्मा का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आगे विभिन्न यूनिट्स के टीम लीडर्स समेत करीब बीस स्वयंसेवकों ने सातों दिन के विभिन्न गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अपना-अपना अनुभव साझा किया। सभी ने अपने फिड बैक में स्पेशल कैम्प को कई मायनों में अद्वितीय, रूपांतरणकारी, आत्मविश्वास बढ़ानेवाला तथा यादगार बताया।
कार्यक्रम के दौरान राँची विश्वविद्यालय के वरीय स्वयंसेवकों पुरूषोत्तम, अतुल, सुरभी , क्षणिका आदि ने भी अपने संबोधन में आयोजन की सराहना की ।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ आर आर शर्मा ने अपने संबोधन में सफलतापूर्वक स्पेशल कैंप पूर्ण करने पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने आगे कहा ‘जिन ढूँढा तिन पाइयाँ, गहिरे पानी पैठ
जो बौरा डूबन डरा, रहा किनारे बैठ ।’
अर्थात एनएसएस ज्वाइन करने और फिर इस विशेष शिविर में भाग लेने वाले अत्यंत सौभाग्यशाली हैं जो मात्र सात दिनों में इतने सारे लोगों और परिस्थितियों से रूबरू हुए और स्वयं को समृद्ध किए ।
आगे कार्यक्रम में टीम लिडर्स ,कैम्प के एक्टिव वोलेंटियर्स, इमर्जिंग वोलेंटियर्स , राष्ट्रीय एकीकृत कैंपों में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को मोमेंटो दिया गया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को स्पेशल कैंप में भाग लेने का सर्टिफिकेट और मेडल संबंधित इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।
अंत में तीनों इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः जय प्रकाश रजक, डॉ ज्योति किंडो एवं अनुभव चक्रवर्ती ने स्वयंसेवकों के सक्रिय भागीदारी, टीम वर्क , बेहतर प्रबंधन के लिए प्रशंसा की , उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिए।
समारोह समाप्ति पर सभी ने संकल्प लिया की वो मधुकम जैसे इलाको में जाकर अपनी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक अनुराग कृष्ण, कनक साक्षी,अमित, रौनक , अज़हर , आदर्श, सलोनी, उदय, शिवानी, सूरजमनी ,नैना ,ज्योति, अकबर, कनिष्क ,आदर्श ,शिवम, मनीष, निरंजन ,काजल ,प्रज्ञा ,पल्लवी, अंजली ,रुचि ,अतुल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




