राची, झारखण्ड | फरवरी | 11, 2025 ::
झारखंड की झोली में अब तक 07 स्वर्ण, 06 रजत, 10 कांस्य समेत कुल 23 पदक
देहरादून : 38वे नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में झारखंड मॉडर्न पेंटाथलन पुरुष वर्ग के प्रेम किशोर महतो ने कांस्य पदक जीता। वहीं महिला टीम प्रिया उरांव, मोनिका कुमारी एवं चांदनी कुमारी को कांस्य पदक मिला।
झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन,माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार,खेल सचिव श्री मनोज कुमार,खेल निदेशक श्री संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,
जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस,महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे समेत खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों ने बधाई दी।




