Breaking News Latest News झारखण्ड

तीन दिवसीय झारखण्ड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ 

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  05, 2025 ::

सांस्कृतिक संस्था “कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केन्द्र” चुटिया रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय झारखण्ड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन “सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के अंतर्गत से आज दिनांक 05 से 07 फरवरी 2025 तक चलने वाले झारखण्ड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन का शुभारम्भ किया गया। रांची जिला, के अंतर्गत मिस्स व्हिफम बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय पावर हाउस रोड, डाक चुटिया, रांची- 834001 में

प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा । मिस्स व्हिफम बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय, में 3 दिवसीय जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन कार्यक्रम का संचलन, झारखण्ड के प्रशिद्ध लोक कलाकार प‌द्मश्री मुकुंद नायक जी के देख-रेख में किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी गणमान्य अतिथि ढोल,नगाड़ा, मांदर बजा कर किए।

मुख्य संयोजक:-पद्मश्री मुकुंद नायक

सहायक संयोजक:- किशोर नायक

विद्यालय संयोजिका :- श्रीमती नूर डाडेन

विद्यालय सह संयोजिका :- श्रीमती लोलेन कंडुलना

मुख्य अतिथि : सुरेश साहू ( पूर्व वॉटर अध्यक्ष )

विशिष्ट अतिथि: डी चार्ल्स ( प्रिंसिपल St फ्रांसिस पब्लिक स्कूल कृष्णपुरी रांची )

रूपेश केसरी, गुजा तिर्की ,अशित तोपनो ( BRC)

अतिथि : सुजीत शर्मा, कृष्णा सहाय, के सी महतो, Dhaneshwar Ahir, कालेश्वर साहू इनके अलावा क्षेत्रिय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

 

कार्यक्रम आयोजक संस्था कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केन्द्र, चुटिया रांची के अध्यक्ष किशोर नायक, संस्थापक सचिव प‌द्मश्री मुकुंद नायक, के साथ कुंजबन के सभी कलाकार एवं छात्र- छात्रा के साथ सभी प्रशिक्षक गण अभिषेक कु. बड़ाईक, सुश्री नूतन लकड़ा, सुश्री लक्ष्मी कच्छप फूलो कच्छप, बालेशवर नायक, रामेश्वर मिंज, दुर्योधन नायक, किशोर महली, आनंद नायक उपस्थित थे।।

Leave a Reply