राची, झारखण्ड | फरवरी | 01, 2025 ::
बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रांची जिला वुडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में जेल पार्क प्रांगण में एक दिवसीय इंडिविजुअल भगवान् बिरसा मुंडा वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोद्दार ग्रुप के चेयरमैन राज कुमार पोद्दार , अनिता गुप्ता योर रेगुलर मोम सोशल मीडिया इन्फुलेसर, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा , झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा एवं रांची जिला वुडबॉल संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर बंटी टोप्पो, शुभम शर्मा, निकित खलखो,अमन कुमार आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है।
प्रथम – संजय सिन्हा
द्वितीय – शुभम कुमार शर्मा
तृतीय – अंशु कुमार ।




