राची, झारखण्ड | फरवरी | 02, 2025 ::
लातेहार जिला योगासना खेल संघ और नवोदय विद्यालय बाजकुम लातेहार द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया गया।
लातेहार जिला योगासना खेल संघ द्वारा हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन नवोदय विद्यालय बाजकुम लातेहार के तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम हर वर्ष मकरसंक्रांति से ही पुरे भारतवर्ष में योगासना भारत द्वारा कराया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को मानसिक, शारीरिक और अध्यात्मिक रूप से मजबूत और सभी को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। जिससे एक स्वस्थ समाज का विकास हो सके और स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में विधालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह, खेल शिक्षक करण कुमार, शिक्षिका वर्षा बाख्ला , लातेहार जिला योगासना खेल संघ संयुक्त सचिव चैताली मुखर्जी, शिक्षक तरूण कुमार , भुनेश्वर बेदिया, राकेश कुमार और संदीप कुमार और विधालय के सभी छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बच्चों को सूर्य नमस्कार और योग के महत्व को बताया। लातेहार जिला योगासना खेल संघ सचिव प्रशांत कुमार सिंह बताया कि झारखंड के सभी जिलों में योगासना खेल संघ झारखंड के महासचिव विपिन पांडेय के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी बच्चों और शिक्षिका ने दस राउंड सूर्य नमस्कार किया । कार्यक्रम को सफल बनाने पर लातेहार जिला योगासना खेल संघ संरक्षक बलिराम सिंह और अध्यक्ष संजय कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं।




