Breaking News Latest News झारखण्ड

भाषा की अपनी एक शक्ति होती है: डॉ. जी. सिंह

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  29, 2025 ::

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ अडवांस्ड स्ट्डीज इन एजूकेशन रांची झारखंड के भाषा विज्ञान एवं साहित्य विभाग द्वारा ग्लोबल एस्पेक्ट्स ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता डी ए भी उरीमारी, हजारीबाग के सेवानिवृत प्रिंसिपल डॉ जी सिंह को महाविद्यालय परिवार ने सॉल से सम्मानित किया साथ ही अंग्रेजी विषय के विद्यार्थी के प्रशिक्षु शिक्षकों ऋषभ, राम, सतीश ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह कैनवास पेंटिंग भेंट किया। व्याख्यान की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ चंद्रमाधव सिंह ने किया संचालन डॉ ओम प्रकाश ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मज़हरूल हक ने किया। मुख्य वक्ता डॉ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें भाषा के माध्यम से अपने क्लास रूम टीचिंग के आई टू आई कॉन्टैक्ट के साथ साथ इफेक्टिव बना पाते हैं। उन्होंने अपने इंटरेक्टिव सेशन में बतलाया कि लेंग्वेज का परफेक्ट रूप राइटिंग होता है। अपने लेक्चर के दौरान उन्होंने अपनी दो पुस्तकों द लाइफ फ्रोम द एशेज (राख से जीवन) की चर्चा की। व्याख्यान में महाविद्यालय के सत्र 2024 26 एवं 2023 2025 के प्रशिक्षुओं सहित डॉ रितेश, डॉ समीर, प्रो दुलाल, डॉ ओम प्रकाश, प्रो राकेश, प्रो भागीरथ, प्रो धनंजय उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply