Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी स्कूल को दी गई इंटर की पुस्तके, प्राचार्य ने दिया धन्यवाद

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  29, 2025 ::

एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में आज प्राचार्य डॉ.बी.पी.वर्मा के द्वारा भौतिकी विभाग के पूर्व बिभागाध्याक्ष डॉ.शमसेर बहादुर सिंह द्वारा दी गई इंटर की पुस्तक को मारवाड़ी स्कूल को दी गईं जिससे बच्चों को अध्यन अध्यापन में काम आ सके पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम के डॉ.बी.पी.अखौरी बिभागाध्याक भौतिक के नेतृत्व में पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें डॉ.आर.एन.सिंह और प्रो.रुकैया प्रवीन का काफी सहयोग रहा। मारवाड़ी विद्यालय की ओर से प्रध्यापक रामेश्वर सेठ सभी पुस्तको को प्राचार्य महोदय से प्राप्त किए तथा धन्यवाद देते हुए कहा कि पहली बार कोई महाविधालय से सहयोगार्थ कोई विद्यालय को पुस्तक दी गईंl
इससे विधार्थीयों को बहुत सहयोग मिलेगा। विज्ञान विषय में बच्चों का रुचि भी बढ़ेगा। प्राचार्य डा.बीपी वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पाठ्यपुस्तकों को लग्न और मेहनत से छात्र अध्ययन करेगें, जिससे छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होगा, लग्न और मेहनत से ही एक सफल नागरिक बन सकते हैं। इस दौरान डॉ समर सिंह ,डॉ.बि.पी.अखौरी, डॉ.आर.एन. सिंह, डॉ.संजय कुमार षाड़ंगी, डॉ समर सिंह, डॉ अनिल वीरेंद्र कुल्लू डॉ त्रिभुवन शाही डॉक्टर डॉ अभिषेक गुप्ता प,प्रो.मुकेश उरांव डॉ सुबास साहु डॉ उषा कीड़ों डॉ राजश्री इंदौर डॉक्टर रंजीत चौधरी डॉक्टर कन्हैया कुमार लाल डॉ संगीता कुमारी डॉक्टर लक्ष्मी कुमारी डॉक्टर रुकैया परवीन डॉक्टर गायत्री सिंह आदि मौजूद रहें।

 

Leave a Reply