राची, झारखण्ड | जनवरी | 28, 2025 ::
आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली कैंट में दिनांक 28 जनवरी 2025 को हर्षोल्लास के साथ वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्लाटून मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, वी॰एस॰एम॰ जनरल ऑफिसर कमांडिंग, कॉकरेल डिविजन और विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार, एस०एम०, उपस्थित थे। इसके साथ ही सैन्य गणमान्य व्यक्ति और अभिभवक उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। चारों सदनों के विद्यार्थियों के द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। मार्च पास्ट के बाद खेल – मशाल जलाकर खेल-दिवस का आगाज किया गया। बच्चों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने की शपथ ली । प्राथमिक विंग के बच्चों ने बकेट और बॉल रेस, कोण बैलेंस रेस, फुटबॉल रेस, पिरामिड रेस, होला – हुप रेस आदि खेलों में भाग लिया। स्पेशल बच्चों ने टावर मेकिंग रेस में भाग लिया और सभी ने तालियाँ बजाकर उन बच्चों का हौसला बढ़ाया। छोटे बच्चों के द्वारा हम अम्ब्रेला ड्रिल और पीकॉक ड्रिल प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों के द्वारा नागपुरी नृत्य और भांगड़ा प्रस्तुत किया गया, इन नृत्य से लोगों में उत्साह और रोमांच भर गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी को वार्षिक खेल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और जीवन में सफलता प्राप्त करने में खेल और पढ़ाई में सामंजस्य बिठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किताबों और खेल कूद से मानसिक और शारीरिक बल प्राप्त होता है। जीवन में शिक्षा और खेल दोनों आवश्यक है। विजयी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि और चेयरमैन के हाथों पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।’ साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में भावना उपाध्याय और राहील मनहास को चुना गया ।
गांधी सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन के रूप में सम्मानित किया गया। समापन से पहले मुख्य अतिथि ने फेट का उद्घाटन किया।




