राची, झारखण्ड | जनवरी | 22, 2025 ::
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के द्वारा खेलो भारत गतिविधि के निमित्त डोरंडा महाविद्यालय में नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के निमित्त आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, अभाविप के प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, खेल प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शुभम पुरोहित, प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज शाहदेव, विभाग संयोजक रोहित शेखर, कार्यक्रम संयोजक अमन साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा मन के साथ तन को स्वस्थ रखना जरूरी है। युवाओं में खेल भावना और टीम वर्क को प्रोत्साहित करने का यह एक बेहतरीन प्रयास है। उसके लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उन्होंने कहा की विजेता खिलाड़ियों को हमेशा अपने विपक्षियों को सम्मान देना चाहिए।
परिषद के प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री नीलेश कटारे ने कहा कि खेल हमें जीवन के प्रति और उसकी समस्याओं से जूझने का साहस देता है और हमारे स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें उप विजेता जेवियर्स महाविद्यालय की टीम एवं विजेता डोरंडा कॉलेज की टीम रही । विजेता खिलाड़ियों को महानगर सह मंत्री सिद्धांत श्रीवास्तव, कालेज मंत्री नियती होता , कृष्णा प्रजापति सहित मुख्य रूप से परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




