Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज मे दंत चिकित्सा शिविर

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  06, 2025 ::

प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में मारवाड़ी कॉलेज एनएसएस इकाइयों और आईक्यूएसी सेल द्वारा एक डेंटल चेकअप कैंप और ओरल कैंसर अवेयरनेस पर एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे रिम्स डेंटल कॉलेज से डॉ प्रिय रंजन , नीरज कौशिक रांची कैंसर केयर फाउंडेशन ने शिविर की आगवानी की रहे।

शिविर में 200 से अधिक छत्रों एवम कॉलेज स्टाफ अपना जांच करवाया जिनमे से कुछ बच्चों को विशेष जांच के लिए रिम्स भी बुलाया गया। यह शिविर में डॉ पूजा पाठक, डॉ माही, डॉ तारा, डॉ अवंतिका, डॉ अंकित, डॉ सुष्मिता, डॉ सोनू एवं डॉ सोनू पांडे के द्वारा सभी का जांच किया गया।
आइक्यूएसी सेल के मेंबर सेक्रेटरी डॉ आर आर शर्मा ने रिम्स से आये डॉक्टरों के टीम का धन्यवाद करते हुए कहा हम आगे भी इस प्रकार का कैंपों का आयोजन करते रहेंगे और NSS के साथ मिलकर जनहित कार्यों में काम करते रहेंगे । कैंप को सफल बनाने में एनएसएस वॉलंटियर उदय शंकर प्रजापति, हर्षानंद कुमार, चंदन प्रामाणिक, सुमित ठाकुर सुजल वर्मा , अनीषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply