Breaking News Latest News झारखण्ड

रिसालदार बाबा के मजार पर शमशेर आलम व सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने चादरपोशी की

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   21, 2024 ::

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष व झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने रिसालदार शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य की उन्नति व अमन चैन के लिए दुआ किया। दरगाह कमेटी ने शमशेर आलम व सुप्रीयो भट्‌टाचार्य का स्वागत पगड़ी व फूल माला पहनाकर किया। रांची जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष फरीद खान, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, मो रिजवान, बेलाल अहमद, जुल्फिकार अली, पप्पू गद्दी, अनीस गद्दी, बबलू पंडित सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

 

Leave a Reply