राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 15, 2024 ::
राष्ट्रीय एनजीओ कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच जोन झारखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। झारखंड के हर जिला से करीब २५० लोग यहां एकत्रित हुए। इस सम्मेलन में एकता मंच के एक्टिव सदस्य दीपक कुमार और प्रवीण प्रसाद के आग्रह पर यह कार्यकर्म झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में आयोजित किया गया। जिसमे इस एनजीओ के तहत इलाके के अहसाय और निर्बल लोगो को सहयता पहुंचाने के साथ -साथ सुदूर इलाके में शिक्षा, खेलकूद और स्वास्थ के क्षेत्र में कैंप के माध्यम से लोगो जरूरी मदद करने के साथ जागरूकता फैलाने हेतु कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दी गई। इस मौके पर बुद्धिजीवी वर्ग के महिलाएं ,युवाओं और कई बुजुर्गों ने अपना सहयोग प्रदान किया . इस मौके पर सुनील कुमार, संजय कुमार ,अशोक मेहता ,शालिनी सिंह ,राखी कुमारी, रीता देवी ,मनोज कुमार, विपुल, अनिल और महेंद्र प्रसाद ने अपना योगदान दिया.




