Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

108 कलाकारो ने एक साथ मिलकर एक मंच पर एक ही समय में 15 रवींद्र संगीत प्रस्तुत किए

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  08, 2024 ::

अर्चा साहित्य कला अकादमी के तत्वाधान में 8/12/24 11:00am बजे आर्यभट्ट ऑडिटोरियम रांची विश्वविद्यालय बेसिक साइंस केंपस मोराबादी रांची झारखंड में हुआ।
शंख ध्वनी, वेद पाठ के साथ के साथ
द्वीप प्रज्वलन अतिथियों के द्वारा हुआ। अतिथियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो पुष्प गुच्छ के साथ सम्मान किया गया।

अर्चा साहित्य कला अकादमी की चेयरपर्सन स्वागत भाषण करते हुए बोली कि यह संगठन 10 साल से चल रहा है इसमें संगोष्ठी, सेमिनार, संगीत ,नृत्य, नाटक चित्रांकन, काव्य पाठ, समाज सेवा इत्यादि कार्यक्रम निरंतर चलते रहता है।
यहां पुस्तकों का विमोचन, समय-समय पर किसी विषय पर विमर्श भी होता है प्रतियोगिताएं होती हैं।
यह संगठन विभिन्न भाषाओं के साथ कार्य करती हैं। हमारे पारंपरिक संस्कार संस्कृति पर भी समाज का ध्यान आकृष्ट करता है।
संगीत का एक पुस्तक विमोचित हुआ जिसमें 15 गाना लिखा हुआ है जो गाना प्रस्तुत हुआ।
इस तरह का कार्यक्रम झारखंड में पहली बार हुआ

यह कार्यक्रम झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए कलाकारों ने संगीत प्रस्तुत किया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 108 कलाकार भाग लिए। 108 कलाकार एक साथ मिलकर एक मंच पर एक ही समय में 15 रवींद्रसंगीत प्रस्तुत किए।
इसमें महिला और पुरुष कलाकार दोनों थे।
इस कार्यक्रम में संगीत का म्यूजिक शांतिनिकेतन से बनकर आया है।
इन 15 गानों को 7 मेनटरों ने मिलकर 6 महीना से सिखायीं। इन सातों मेंटरों का नाम इस प्रकार है :-
1- श्रीमती लिली मुखर्जी
2- श्रीमती अपराजिता भट्टाचार्य
3- श्रीमती कुमकुम बनर्जी
4- डॉ पम्पा सेन विश्वास
5- श्रीमती परोमिता चौधरी
6- श्रीमती अपरूपा चौधरी
7- श्रीमती रूमकी दास

इन मेंटरों के साथ झारखंड की प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गुरु आदरणीया श्रीमती प्रणति लाहिड़ी अभिभावक के रूप में साथ थी।
संगीत प्रस्तुति के समय सभी कलाकारों का परिधान साड़ी और पजामा कुर्ता एक ही कलर का था।
अंग वस्त्र सर्टिफिकेट और मोमेंटो से कलाकारों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच रहे माननीय केंद्रीयमंत्री संजय सेठ, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, दिल्ली से आएंगे प्रोफेसर डॉ अमिताभ मुखर्जी, पूर्व सीएमडी एच ई सी अभिजीत घोष, पूर्व अध्यक्ष एफ जे सी सी आई कुणाल आजमानी, बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सिद्धार्थ घोष ,
प्रवीर लाहिड़ी, श्रीमती रेखा मंडल उपस्थित रहे।
साथ गण्यमान्य व्यक्ति देश के विभिन्न जगहों से आएंगे।
इस कार्यक्रम को देखने के लिए
दिल्ली ,कोलकाता, हैदराबाद, पटना, हजारीबाग,जमशेदपुर, धनबाद, चाईबासा, हजारीबाग से आएं।
रांची शहर से भी संगीत प्रेमी,साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लिए।
इस तरह का कार्यक्रम अपने आप में अनोखा है।
झारखंड में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है।
इस कार्यक्रम की जानकारी अर्चा साहित्य कला अकादमी के चेयरमैन डॉ पम्पा सेन विश्वास ने दिया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत संगीत के बोल:-
1-प्रथमो आदि तव
2-आकाश भर सूर्य तारा
3 बेर्थ प्राणेर आवरजोना
4 जागोतो जुड़े उधर सूरे

 

Leave a Reply