Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए झारखंड की 42 सदस्यीय टीम पहुंची भुनेश्वर

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  06, 2024 ::

भारतीय एथलेटिक संघ ,नई दिल्ली एवम ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ीसा के भुनेश्वर शहर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसम्बर तक आयोजित 39वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली 42 सदस्यीय झारखंड टीम उड़ीसा पहुंची कल से आयोजित प्रतियोगिता में पदक के लिए राज्य के एथलीट लगाएंगे जोर । ज्ञातब्य हो इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के एक दर्जन से अधिक जूनियर राष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट भाग ले रहे हैं ।

झारखंड टीम को एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयर मैन डॉ मधुकांत पाठक, जे.ए.ए अध्यक्ष सी. डी. सिंह,सचिव एस. के. पांडेय समेत संघ के पदाधिकारियों ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभ कामना दी।

 

 

 

Leave a Reply